नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। भाजपा और उसके नेताओं को राष्ट्रवादी के बजाय राष्ट्रविवादी करार देते हुए उन्होंने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ गाने के लिए नहीं बल्कि निभाने के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के दरारवादी लोग इसके जरिए समाज को तोड़ना चाहते हैं। लोकसभा में 'वंदे मातरम' पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग हर चीज का श्रेय लेना चाहते हैं। जो महापुरुष या जो चीज उनकी नहीं है, उन्हें भी अपनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस 'वंदे मातरम' ने आजादी में सबको जोड़ा, आज के दरारवादी लोग उस पर भी देश तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर अंग्रेजों ने पाबंदी लगा दी थी, उसके बाद भी क्रांतिकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.