लखनऊ, दिसम्बर 1 -- संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों को हंगामा न करने की नसीहत दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया कि संसद के दोनों सदनों में दिल्ली में वायु प्रदूषण व राज्यों में चल रहे एसआईआर पर सार्थक चर्चा की जाए। मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सदन सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण ढंग से चलें। जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण आ रही भारी परेशानी व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर व्यावहारिक तौर पर हो रही परेशानियों एवं आपत्तियों का निराकरण हो सके। एसआईआर कार्य के मुख्य कर्ताधर्ता बीएलओ की दिक्कतों व उनके द्वारा की जा रही खुदकुशी आदि की दुखद घटनाओं पर सही से चर्चा हो सके और इनका उचित समाधान निकालने की दिशा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.