नई दिल्ली, अगस्त 11 -- संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मनमानी करने और संसद को बंधक बनाने का आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में सार्थक चर्चा नहीं चाहते हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने नीट और छात्रों के मुद्दों से संबंधित राहुल गांधी की कई मांगें मान ली हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद में विस्तृत बयान देने को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस नेता भाग रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि राहुल गांधी सत्र के दौरान सदन से भाग जाते हैं और सत्र खत्म होने के बाद विदेश चले जाते हैंख् लेकिन विदेश जाने से पहले, थोड़ी हिम्मत जुटाइए और गृह मंत्र...