संसद में सरकार की सफाई: E20 पेट्रोल से नहीं खराब होता गाड़ी का इंजन, कहा- माइलेज पर थोड़ा असर संभव
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में E20 यानी एथेनॉल वाले पेट्रोल का बचाव करते हुए बड़ी बात कही है। सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब होने या कार-बाइक की उम्र कम होने की बात एकदम गलत है। राज्यसभा में सांसद राजीव शुक्ला और डॉ. जॉन ब्रिटास के सवालों का जवाब देते हुए पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि इस पेट्रोल को मार्केट में उतारने से पहले लैब में पूरी तरह चेक किया गया था। उन्होंने साफ किया कि लंबी रिसर्च और जांच के बाद ही इसे देशभर में बेचने की मंजूरी दी गई है।पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर थोड़ा असर सरकार ने बताया कि E20 पेट्रोल को गाड़ियों में डालकर चलाकर देखा गया था। इसमें पाया गया कि यह पेट्रोल गाड़ियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, सरकार ने यह माना कि जो पुरानी गाड़ियां है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.