नई दिल्ली, अगस्त 13 -- 8th Pay Commission: करीब 70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में आज-कल एक ही सवाल बार-बार गूंज रहा है। 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? बता दें आयोग का गठन करीब नौ महीने से अधिक हो गए। इसका गठन 3 नवंबर 2025 को कर दिया गया था, लेकिन अब तक उसने कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि न तो संशोधित वेतन, भत्ते और पेंशन की रूपरेखा तय हुई है, और न ही उनके लागू होने की तारीख की कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग अब तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत नहीं कर पाया है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी भी इंतजार करना होगा, क्योंकि सैलरी, डीए, अन्य भत्तों और सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़े को...