उरई, मार्च 17 -- उरई। उरई से सीधे नई दिल्ली के लिए टे्रन का संचालन किए जाने का मामला गर्माता जा रहा है। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद नारायन दास ने एक बार फिर से संसद में नई दिल्ली के लिए ट्रेन चलाए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा। साथ ही रेल मंत्री के साथ चेयरमेन से भी इस संबंध में मुलाकात की। सांसद ने दूरभाष पर बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। संसद सत्र के दौरान सपा सांसद नारायन दास ने आम जनता की मांग को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि झांसी कानपुर रेलमार्ग मुंबई व गोरखपुर को जोड़ता है। बड़ी संख्या में हर रोज लोग दिल्ली जाते है। साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी दिल्ली, लुधियाना माल लेने के लिए जाते हैं। आसपास कानपुर देहात व औरैया भी है। लिहाजा नई दिल्ली के लिए सीधी कोई टे्रन नहीं है। इस वजह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.