संसद में पप्पू यादव की प्रतिक्रिया पर भड़के रामदेव
देहरादून, अगस्त 4 -- हरिद्वार। योगगुरु स्वामी रामदेव ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या पंथ के प्रतीक का इस्तेमाल उसके अपमान के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा पहनकर सनातन का अपमान करना आपत्तिजनक है। यह धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दृष्टि से गलत है। मंगलवार को स्वामी रामदेव हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान हवन-यज्ञ हुआ और उन्होंने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांवड़ियों से शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा पूरी करने, नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- सांसद पप्पू यादव पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.