संसद में डेमोक्रेट्स हमारे सबसे बड़े विरोधी: हेगसेथ
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- ईरान से जंग शुरू होने के बाद पहली बार अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को सांसदों के सवालों का जवाब दिया। हेगसेथ ने हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में जवाब देते हुए कहा कि संसद में डेमोक्रेट्स हमारे सबसे बड़े विरोधी हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने समिति को बताया कि अगले साल पेंटागन का बजट बढ़ाकर रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने से दुनिया की सबसे ताकतवर और सक्षम सेना बरकरार रहेगी। हेगसेथ ने कहा कि 2025 में अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए थे। इस पर सांसद एडम स्मिथ ने सवाल किया कि अगर परमाणु खतरा खत्म हो गया था तो युद्ध क्यों शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आपने 60 दिन पहले कहा था कि परमाणु हथियार तत्काल खतरा था, अब कह रहे हैं कि सब नष्ट हो गया? इसपर जवाब देते हुए हेगसेथ ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.