बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के जवाब में टीईटी को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी द्वारा दिए गए जवाब से शिक्षकों में रोष व्याप्त हो चला है। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर प्रदर्शन करते हुए जयंत चौधरी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने शिक्षकों से पुतला छीन लिया। दरअसल, लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों की टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) संबंधी अनिश्चितता, छूट और सेवाओं पर प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने गत नौ फरवरी को लिखित उत्तर में स्पष्ट किया, आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 23 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.