देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तराखंड बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला। राहुल गांधी के आमंत्रण पर हुई मुलाकात में प्रदेश के युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दों, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन पर चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लागू नकल विरोधी कानून, नकल के मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी और कई आरोपितों के जेल से बाहर आने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की संस्तुति के बावजूद ठोस परिणाम सामने नहीं आने और बेरोजगार युवाओं से जुड़े अन्य विषयों को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा।राहुल यह भी पढ़ें- नर्सिंग अधिकारियों से वादा खिलाफी और भर्...