बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेल मार्ग से जुड़ी अनेकों समस्याओं को ससंद में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन पर जल्द काम शुरू करने की मांग को रखा। दिल्ली संसद में चल रहे लोकसभा सत्र में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि बड़ौत-शामली और जो दिल्ली रेलवे लाइन है, इस पर एक नई वंदे भारत जैसी ट्रेन का अगर संचालन शुरू हो जाए तो क्षेत्र की जनता को उसका लाभ मिलेगा। सांसद बोले कि पानीपत-मेरठ नई रेलवे लाइन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे किसान, मजदूर, छात्रों और आम जनता को सस्ती एवं सुलभ यात्रा मिल सके। ब्राह्मण पुट्ठी रेलवे हॉल्ट के निर्माण हेतु रेलवे बोर्ड से बजट आवंटित किया जाए। बागपत रोड स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। कोरोना काल मे...