संसद मार्च में लाठीचार्ज के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, रैली निकाली
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता संसद मार्च के दौरान छात्रों, युवाओं और नागरिकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च भी निकाला। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और घायलों को मुआवजा व बेहतर उपचार की मांग की गई। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में 'आप' का प्रदर्शनप्रदर्शन के मुख्य कारण प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दमन के जरिए दबाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.