नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Delhi Metro Crowd News: आज 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च है। इसके अलावा आज से ही संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस खास तौर पर सतर्क है। पूरे दिल्ली में धारा 163 लागू की गई है। सीजेपी को संसद मार्च की भी इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस ने चेताया भी है कि अगर बवाल हुआ तो गिरफ्तारी तय है। उधर, संसद मार्च के चलते दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है। पुलिस ने भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो मेट्रो स्टेशनों को बंद भी किया जा सकता है। संसद भवन से लगभग दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर जंतर-मंतर पर धरना दे रही सीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारी कथित नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस...