बेगुसराय, जुलाई 20 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरणविद और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करने के विरोध में, नीट पेपर लीक के लिए जिम्मेदार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तथा दिल्ली में जंतर- मंतर से संसद मार्च कर रहे युवाओं के समर्थन में स्थानीय वामपंथी संगठनों व उससे जुड़े छात्र संगठन की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के सवाल को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शनशिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग एआईएसएफ के कार्यकर्ता ओं ने संसद मार्च कर रहे छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज और एफआईआर की निंदा की। इसके विरोध में स्थानीय एसबीएसएस कॉलेज में नारेबाजी की। अध्यक्षता कॉलेज सचिव रवीना कुमारी ने की। एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार और उपाध्यक्ष वसंत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार शिक्...