बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। आजाद हिंद फौज की सेनानी, खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य के जीवन पर बनी फिल्म गुरुवार को संसद भवन में देखी गई। फिल्म कलाकारों को सम्मानित किया गया। नीरा आर्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फौज की सेनानी थीं। नेताजी को बचाने के लिए उन्होंने अपने पति को मार डाला था। नीरा आर्य फाउंडेशन अध्यक्ष तेजपाल सिंह साहित्यकार ने बताया गुरुवार को उनके जीवन पर बनी देशभक्ति फिल्म आजाद भारत की संसद के ग्रंथाकार भवन में विशेष स्क्रिनिंग की गई। फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन डा. रूपा अय्यर ने किया है। इसे दोनों सदनों के सांसदों के अलावा संसद में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवारों ने देखा। फिल्म स्क्रिनिंग के बाद खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान के लिए आईएनए के पूर्व सैनिकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.