पटना, मार्च 7 -- Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस फैसले से पार्टी के नेता खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार से भी जुड़े रहेंगे। अब नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने उनके आगे के प्लान के बारे में बताया है। जब संसद के सत्र चलेंगे तब नीतीश दिल्ली में रहेंगे, बाकी समय वह बिहार में ही रहेंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को यह बात कही। झा ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार कई पदों से ऊपर हैं। बिहार की जनता से किए हुए अपने वादे को नहीं भूलेंगे। 25 से 30 तक नीतीश के मार्गदर्शन में ही बिहार की सरकार चलती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की नई सरकार को वे मार्गदर्शन देते रहेंगे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.