नई दिल्ली, जुलाई 25 -- संसद भवन और रेल भवन के समीप बीते 20 जुलाई को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में इस हिंसा के संबंध में पहली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस FIR में प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा हमले जैसी अत्यंत गंभीर धाराओं के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कुल 13 धाराएं लगाई गई हैं। यह FIR कर्तव्य पथ थाने में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में रफी मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर और संसद भवन के आसपास हुए पूरे घटनाक्रम और पुलिस पर हुए जानलेवा हमले का सिलसिलेवार विवरण दिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती 20 जुलाई की सुबह 5:00 बजे से सी-हेक्सागन, जोन-11 (पिंक बूथ) में थी। सुबह के समय नियंत्रण कक्ष से वायरल...