अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। संसद की सीढ़ी चढ़ते-चढ़ते यूपी के कई सांसद राजनीति में ही नहीं मंझे बल्कि लखपति से करोड़पति तक बन गए। जी हां, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीएआर) ने ही हाल में जो रिपोर्ट जारी की है। वह इस बात की तस्दीक करती है। 2014 से 2024 तक बने सांसदों में सबसे ज्यादा सम्पत्ति में वृद्धि फरूखाबाद के भाजपा सांसद की बढ़ी। वहीं अलीगढ़, गोंडा, बुलंदशहर और डुमरियागंज के सांसद सम्पत्ति वृद्धि के मामलो में टॉप-5 में शामिल हैं। चुनाव अधिकारों से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने हाल में ही एक विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। जिसमें 2014 से 2024 के बीच देशभर के पुन: निर्वाचित 102 सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। यूपी के 15 सांसद इसमें शामिल हैं। सबसे ज्यादा फरूखाबाद से भाजपा ...