नई दिल्ली, फरवरी 5 -- संसद के बजट सत्र में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। संसद भवन के अंदर हो हल्ला, सांसदों का निलंबन, और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच बुधवार को संसद के ठीक बाहर कुछ ऐसा हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इंटरनेट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस फुटेज में कांग्रेस सांसद शशि थरूर फोन पर बात करते हुए संसद परिसर की सीढ़ियों पर नजर आते हैं। हालांकि अगले ही पल उनका पैर फिसल जाता है और वे सीढ़ियों पर लड़खड़ा जाते हैं। तभी उनकी मदद के लिए आगे आते हैं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। शशि थरूर जैसे ही अपना बैलेंस खोते हैं, अखिलेश यादव तुरंत उन्हें सहारा देने पहुंच जाते हैं, जो पास ही खड़े थे। वहीं पास खड़ी एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने भी थरूर की मदद की। यह भी पढ़ें- हम तो जश्न म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.