संसद का मानसून सत्र खत्म; वंदे मातरम के बाद लोकसभा स्थगित; घंटे भर चली राज्यसभा में एक बिल पास
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राष्ट्रगीत बजने के तत्काल बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा चार मिनट से भी कम समय तक चली और अगले सत्र तक स्थगित हो गई। विपक्ष के हंगामा के बीच राज्यसभा में घंटे भर काम चला, जिसमें खनन के कानून को राज्यों के लिए कड़ा करने वाला संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ। राज्यसभा में विधायी कार्यों के बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने एक कार्यक्रम के बाद सभास्थल के शुद्धिकरण का मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाया, जिस पर बवाल हुआ। सरकार की तरफ से जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार जांच करवाएगी, लेकिन इस मसले पर राजनीति नहीं हो। खरगे ने सदन से बाहर दलित अपमान का मसला उठाया था और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.