देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर जनवादी महिला समिति की ओर से कचहरी स्थित सभागार में 'संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण' विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।सेमिनार में आजाद हिंद फौज की वीरांगना कैप्टन लक्ष्मी सहगल के देश सेवा, समाज सुधार और संघर्षमयी जीवन को याद किया गया। वक्ताओं ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गहरा रोष व्यक्त किया। साथ ही, दिल्ली में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला आरक्षण और अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में 10 अगस्त को उत्तराखंड से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगी। इसके अलावा, समिति ने उत्तराखंड आंदो...