नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बुधवार को विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हम भारत की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं की और अधिक प्रभावी भागीदारी और नेतृत्व देखेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में विकसित होने वाले छात्र नेतृत्व को अंततः राष्ट्र सेवा की दिशा मिलनी चाहिए। सुनील आंबेकर ने डॉ. शोभा विजेंद्र द्वारा लिखित पुस्तक 'शतायु संघ और महिला सहभागिता' के लोकार्पण के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज जब हम परंपरा और प्रगति के मोड़ पर खड़े हैं, यह पुस्तक हमें याद दिलाती है कि हमारे राष्ट्र की असली ताकत हमेशा महिलाओं की समान भागीदारी पर टिकी रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...