बेगुसराय, अप्रैल 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संयुक्त रूप से बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरी प्रक्रिया सहभागिता के साथ संपन्न हुई। बाल संसद के गठन में वर्ग अष्टम की अनन्या कुमारी को प्रधानमंत्री तथा कमल किशोर कुमार को उप प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं जुली कुमारी को शिक्षा मंत्री, सोनम कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, रानी कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, रूपेश कुमार को उप स्वास्थ्य मंत्री, रुचि कुमारी को पर्यावरण मंत्री, प्रियांशु कुमार को उप पर्यावरण मंत्री, कोमल कुमारी को खेल मंत्री, संतोष कुमार को उप खेल मंत्री, रोशीता कुमारी को पुस्तकालय मंत्री तथा अभिनव कुमार को उप पुस्तकालय मंत्री क...