जहानाबाद, फरवरी 17 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बिहार विधान सभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक यात्रा न होकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं शासन-प्रक्रिया को निकट से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने 18वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में सदन के प्रथम पाली में दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्रश्नकाल, विधायी चर्चा, तर्क-वितर्क तथा जनहित के मुद्दों पर प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श को सुनकर छात्रों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली की वास्तविक अनुभूति प्राप्त हुई। इस अनुभव ने उन्हें यह समझने का अवसर प्रदान किया कि नीतियों का निर्माण किस प्रकार होता है तथा जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को सदन में किस प्रकार अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.