वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी। जीत की खुशी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम जवाहरनगर स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पहुंचा और वहां से विजय जुलूस निकाला। जुलूस गुरुधाम चौराहे से होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचा। इस्कॉन मंदिर के सेवादार और भक्त भी जुलूस में शामिल हुए। कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, नंदजी पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, निर्मल सिंह, अरविंद भी रहे। पप्पू की अड़ी पर झालमुड़ी का जोर अस्सी के मशहूर पप्पू की अड़ी पर अड़ीबाजों ने एतिहासिक जीत पर एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं का बलिदान है। अब पश्चिम बंगाल में मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास करेगी।

हिंदी हिन्दुस...