वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। 'पीएम कम्प्रोमाइज' कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के सदस्यों की गिरफ्तारी का शनिवार को बनारस के महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। हालांकि पूर्वघोषित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद हो गई और मैदागिन स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर ही युवा कांग्रेस नेताओं को रोक दिया गया। युवा कांग्रेसियों ने यहीं एसीपी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से निकाले जा रहे मार्च को रोकना सरकार की असहिष्णु मानसिकता को दर्शाता है। इसे लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत बताया। चंचल शर्मा ने कहा कि एआई समिट के दौरान अपनी मांगें रखने वाले युवा कांग्रेस क...