वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल में अपने संसदीय क्षेत्र का करीब 50 बार दौरा किया। हर दफे उन्होंने यहां लोगों को अरबों का 'गिफ्ट' दिया। आंकड़ों की बात करें तो 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृत परियोजनाओं में 36 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मूर्तरूप ले चुके हैं। उन्होंने 42 लाख आबादी वाले जनपद में हर व्यक्ति पर 1309523.81 (लगभग 13 लाख) रुपये खर्च किए। यह किसी भी जनपद की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है। आधिकारिक और विश्लेषणात्मक आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि काशी की अर्थव्यवस्था परंपरागत ढांचे से निकल चुकी है। यह भी पढ़ें- 63 अरब से रेल, सड़क स्वास्थ्य और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम उसने आधुनिक, सेवा आधारित इकोनॉमी की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिया है। अरबों के निवेश का व्यापक असर इंफ्रास्ट्रक...