नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- वरिष्ठ पत्रकार से राजनेता बने हरिवंश नारायण सिंह ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। उच्च सदन (राज्यसभा) के उपसभापति पद के लिए उन्हें लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुन लिया गया है। विपक्षी खेमे द्वारा इस पद के लिए कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था, जिसकी आज सुबह 11 बजे औपचारिक घोषणा कर दी गई। भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार है जब कोई मनोनीत सांसद राज्यसभा के उपसभापति के लिए चुना गया है।नामांकन और निर्वाचन की प्रक्रिया राज्यसभा के उपसभापति चुनाव के लिए नामांकन की समय-सीमा 16 अप्रैल (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई थी। इस पद के लिए केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से ही हरिवंश के नाम के प्रस्ताव आए। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने हरिवंश के नाम का पहला प्रस्त...