उन्नाव, अगस्त 25 -- उन्नाव। माध्यमिक शिक्षक संघ (चन्देल गुट) के संरक्षक और शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल को उत्तर प्रदेश परिषद में संसदीय अध्ययन समिति का सभापति नियुक्ति किया गया है। जिस पर जिलाध्यक्ष हरिहरप्रसाद दीक्षित, जिला मंत्री राम शंकर, प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा ( मुन्ना ), मंडलीय संयोजक वीरेन्द्र विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, आय-व्यय निरीक्षक सूर्य कान्त तिवारी, संगठन मंत्री विनोद कुमार अवस्थी, संयोजक कमलेश नाथ अवस्थी, सह-संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येन्द्र दीक्षित, रमेश चन्द्र गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...