नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से अप्रैल-जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में फुल स्टॉप (पूर्ण विराम) जैसी कोई चीज नहीं होती। इन सदस्यों का अनुभव और योगदान हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा रहेगा।मोदी ने कहा कि चाहे सदस्य पुन: चुनकर वापस लौटें या व्यापक सामाजिक सेवा में लग जाएं, उनका संचित अनुभव राष्ट्र के लिए अमूल्य संपत्ति बना रहेगा। कहा कि राजनीति के गतिशील क्षेत्र में यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, क्योंकि भविष्य में अनुभवी नेताओं के लिए हमेशा नए अवसर विद्यमान रहते हैं। भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है। मोदी ने कहा कि ऐसे क्षण स्वाभाविक रूप से पार्टीगत मतभेदों को भुला देते हैं। हम सभी में एक साझा भावना उत्पन्न होती है। यह एहसास कि हमार...