मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए समाज सुधार का संदेश दिया। सोमवार को शिविर के सातवें दिन प्रथम इकाई ने नगला राई और द्वितीय इकाई ने चरथावल देहात में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को नशे, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाविद्यालय के सचिव श्री राकेश वशिष्ठ और जैन कन्या महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सविता वशिष्ठ ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस यु...