हाथरस, जून 19 -- हाथरस। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हाथरस के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत बीएसए का स्वागत कर उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन शिक्षक नेताओं को दिया। ​शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नए बीएसए का जनपद में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में हाथरस की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा। स्वागत समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों ने नवागत बीएसए को आश्वस्त किया कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधारने, परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने में संगठन प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा। यह भी पढ़ें- चयन वेतनमान को लेकर ब...