लखनऊ, जून 9 -- भारतीय जनता पार्टी इन दिनों मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी सहित देशभर में अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकार्ड बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम हो जाएगा। इस खास मौके को पार्टी प्रदेशभर में अलग अंदाज में मनाएगी। प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। पार्टीजन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने वर्चुअल बैठक भी की। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर एनडीए दिखाएगा ताकतभाजपा का मानना भाजपा में वर्ष 2014 में शुरू हुआ मोदी योगी बदस्तूर जारी है। पार्टी का मानना है कि उनके करिश्माई नेतृत्व ने भाजपा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। अभी तक सबसे लंब...