लखनऊ, फरवरी 5 -- डा. पवन कुमार अरुण को प्रदेश का नया चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे डा. रतनपाल सिंह सुमन का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार वर्तमान में महानिदेशक परिवार कल्याण के पद पर तैनात थे। वहीं प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा. हरी दास अग्रवाल को अब महानिदेशक परिवार कल्याण बनाया गया है। वे अभी तक महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर तैनात थे। उनको नई तैनाती मिलने से रिक्त हुए डीजी प्रशिक्षण के पद पर भी नई तैनाती कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.