मऊ, फरवरी 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगावां स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में गन्ना पेराई बंद होने की सूचना पर रविवार को किसान आक्रोशित हो उठे। गन्ना किसानों की पेराई व्यवस्था को चीनी मिल सठियांव में स्थानांतरित करने के विरोध में जनप्रतिनिधियों और किसानों ने रविवार को मिल गेट पर धरना शुरु कर दिया। पूरे दिन में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से करीब पांच दौर की वार्ता के बावजूद भी मामले का हल नहीं निकल सका। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसानों का गन्ना चीनी मिल गेट पर ही तौल होने और पेराई सठियांव में होने की जानकारी दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवशेष गन्ना किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.