लखनऊ, अगस्त 25 -- कैबिनेट का फैसला- -डिप्टी सीएम बोले इंटर्न डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी यह भी पढ़ें- एमबीबीएस-बीडीएस को अब मिलेगा 25 हजार इंटर्नशिप भत्ता -7500 रुपये से बढ़ाकर 2021 में सरकार ने 12 हजार किया था भत्ता लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने यूपी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो दिन इंटर्नशिप बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने प्रदेश भर के बीडीएस और एमबीबीएस छात्रों को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी सभी जरूरी सुविधाए...