संशोधित... प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, धक्का-मुक्की
रांची, मई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को घेराव के दौरान एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हरमू रोड के भाजपा कार्यालय के सामने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बकझक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच में घुसकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को हटाया। हालांकि दोनों ओर से प्रदर्शन जारी रहा। करीब पौन घंटे प्रदर्शन के बाद दोनों पार्टी कार्यकर्ता हटे और मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एनएसयूआई रांची महानगर की ओर से मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। अध्यक्ष सतीश केसरी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च हरमू मैदान से शाम के सवा पांच बजे निकला। इसमें एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.