जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमा की नमाज लाखों मुसलमानों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में हजारों रोजेदारों को खेताब करते हुए मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने रोजा हमारे ऊपर इस लिये फर्ज किया है कि ताकि हम परहेजगार बन जाएं, गुनाहों को छोड़ दें। अगर रोज़े की हालत में हम गुनाह करते हैं तो हमारे रोज़े की अल्लाह को कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने जकात एवं फितरा के बारे में भी विस्तार से बताया। उसके बाद शाही अटाला मस्जिद में जुमा की नमाज अदा कराई। शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना ने जुमे की नमाज़ अदा कराई। उसके पहले उन्होंने बताया की रोज़ेदारों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों में उन लोगों का भी ख्याल रखें जो कि ग़रीबी की वजह से रमज़ान में परेशान नज़र आते हैं। मरकजी सीरत कमेटी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.