जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद एक युवक ने बुधवार की रात करीब 11 बजे गोमती दी में कूदकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय सर्वेश कुमार यादव उर्फ लालू अपनी एक विवाहित महिला मित्र के साथ सद्भावना पुल पर टहल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी से नाराज सर्वेश प्रेमिका के सामने ही रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। प्रेमिका के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रंजन सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर सर्वेश यादव के पिता संजय यादव भी परिजनों के साथ आ गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सर्वेश यादव का एक विवाहित महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.