जौनपुर, फरवरी 13 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल की दाई को बंधक बनाकर गैंगरेप के आरोप में गुरुवार को डॉक्टर सहित दो लोग गिरफ्तार किए गए। दोनों को एक बालिका इंटर के पास से पकड़ा गया। मामले में फरार अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोप है कि निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने चार फरवरी को काम के बहाने अपनी दाई को घर बुलवाया। सिरसी गांव (तेजीबाजार) के प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहले से मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और प्रताड़ित करते हुए गैंगरेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.