जौनपुर, जनवरी 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शांति भंग में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर निवासी अमरनाथ पटेल पुत्र मानिक चन्द्र, ज्ञानचन्द्र पटेल पुत्र रामबली पटेल, शिवशंकर पटेल पुत्र रामबली पटेल तथा सोनेलाल पुत्र ओमप्रकाश के बीच आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.