रिषिकेष, मई 31 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड देखा और सुना। सभी ने कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संबोधन को युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के बूथ संख्या 63 पर गंगा तट पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने साधु संतो और भाजपाइयों संग मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम के पश्चात सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि आज देश में सकारात्मक बदलाव की नींव आम लोगों के छोटे-छोटे प्रयासों से रखी जा रही है। प्रधानमंत्री ने आज के संबोधन में पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों के प्रति देशवासियों को जागरूक किया और विभिन्न जानकारियां दी है, जो हमारे लिए लाभदायक हैं। उन्होंने युवाओं स...