कटिहार, दिसम्बर 1 -- कोढ़ा, संवाद सूत्र कोढ़ा नगर पंचायत के बाजार गेड़ाबाड़ी में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहनवाज राजा ने अल्टीमेटम देकर बाजार से अतिक्रमण हटाया। पिछले दो दिनों से चल रहे अभियान से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर लगने वाले जाम से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस लिया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा। बाजार में फल पट्टी मांस मछली व सब्जी दुकानदारों के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि आटो,बस स्टैंड, बाइक स्टैंड के अलावा पार्किंग व्यवस्था की जाएगी पार्किंग में वाहन नहीं लगाने पर चालान काटा जाएगा। इसको लेकर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ पूर्व में बैठक का रूपरेखा तैयार कर ली गई है गेड़ाबाड़ी बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.