कटिहार, मई 13 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बस्तर और जौनिया गांव के बीच कुरसंडा के समीप उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, दो जख्मीमृतक की पहचान मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी 28 वर्षीय कुंदन चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुंदन अपनी ससुराल जौनिया किनारा टोला में शादी समारोह में शामिल होने आया था। भोज खाने के बाद वह अपने साला अमरजीत कुमार चौधरी उर्फ बौका चौधरी के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुरसंडा गांव के पास यह हादसा हो गया।हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर ...