हाथरस, मई 27 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में जा लगी। रात में ही उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। कस्बा मेंडू निवासी नीरज उम्र 31 पुत्र बिशन स्वरूप सोमवार को अपने घर से निलकर कहीं जा रहा था। तभी उसे बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने तमंचे से नीरज पर फायर झोंक दिया। नीरज ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गोली उसके हाथ में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होती देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई औ...