कटिहार, मार्च 17 -- मनसाही, एक संवाददाता पूर्णिया-नारायणपुर फोरलेन सड़क के कजरा चौक के पास मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे हैं एक बाइक को पीछे से आ रहे एक कार जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम घटित हुई। घटना के बाद के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन की मदद से कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें घायल एक महिला नूतन देवी की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतिक एवं सभी घायल बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। घायलों में बाइक चालक करण कुमार और इंदु देवी शामिल है। घटना की सूचना के बाद मनसाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर द...