कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में तेज गर्मी के कारण वायरल फ्लू, सर्दी, खांसी, बुखार और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग जल्दी चपेट में आ रहे हैं। डॉ. एसपी विंकर ने बताया कि बदल रहे मौसम में परहेज से रहने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकता है।अस्पतालों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.