जामताड़ा, अप्रैल 17 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।राज्य सरकार की ओर से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहनों को गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा से डीसी रवि आनंद एवं एसपी राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जामताड़ा पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया गया। मौके पर डीसी रवि आनंद ने कहा कि नए दोपहिया वाहनों के शामिल होने से जिले में बाइक पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी पेट्रोलिंग एवं अन्य पुलिसिंग कार्यों को सुगमता से अंजाम दिया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- क्राइम कंट्रोल व पेट्रोलिंग को जिले के थानों को 5-5 बाइक वहीं एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि इन नए वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा,...