संशोधित- जन्मदिवस पर कराया जरूरतमंद कन्या का विवाह
देहरादून, मई 10 -- फोटो देहरादून, संवाददाता। बंजारावाला स्थित वृंदा गार्डन में पहाड़ी प्रजा मंडल की ओर से एक निर्धन कन्या का विवाह रविवार को कराया गया। मंडल अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह नेक कार्य कराया। पंवार ने बताया कि ब्राहमणवाला निवासी 23 वर्षीय युवती के माता पिता विवाह करने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने परिवार की मदद करने के लिए अपने जन्मदिवस पर कन्या का विवाह करने की जिम्मेदारी निभाई। कन्या को विवाह में घर की जरूरत के सामान भी भेंट किए गए। बारातियों को गढ़ भोज कराया गया। इस दौरान जय सिंह गुसाईं, मोहन प्रसाद गैरोला, जीबी थापा, शिव प्रसाद पंत, राजेंद्र पंवार, अनुराग पंत, सौरभ बिष्ट, कीर्ति पंवार, गणेश उनियाल, निर्मल जगूडी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.