संशोधित--कुरसेला : युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, संदेह के आधार पर एक हिरासत में
कटिहार, सितम्बर 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। डुमरिया गांव के समीप कामा स्थान नहर के पास बहियार में शनिवार रात 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बांसबिट्टा के पास मचान के समीप युवक का शव finding से इलाके में हड़कंप मच गई। मृतक की पहचान डुमरिया निवासी मोहम्मद तबारक (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुराग और संदेह के आधार पर मौके से एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या में उसकी क्या भूमिका है और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.